सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की, PM श्री स्कूलों में गुणवत्ता पर विशेष जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जनपद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार देर शाम बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के जनपद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार देर शाम बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

डीएम ने PM श्री स्कूल के दोनों फेज के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और ‘गैप्स पैरामीटर’ पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल उपजिलाधिकारी के समन्वय से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य पूरा करने को कहा।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि अभिभावकों को प्रेरित किया जाए ताकि वे डीबीटी से मिली राशि से बच्चों के लिए निर्धारित पोशाक (जूता, मोजा, ड्रेस) खरीदें और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।

निर्माण कार्यों (MDM शेड, टाइलिंग, बाउंड्री वॉल) की गुणवत्ता पर जोर देते हुए डीएम ने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा, जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण (demolition) की कार्रवाई को भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *