कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: होजरी फैक्ट्री के मजदूर ने खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल

कानपुर

कानपुर जनपद के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कानपुर जनपद के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो इलाके की एक होजरी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि रोहित ने पहले खुद पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा ली।

घटना के बाद रोहित गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। हालांकि, शुरुआती खबरों के अनुसार युवक ने यह कदम नशे की हालत में उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.