हापुड़ में 5 लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार

हापुड़

दीपावली से पहले हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोहरा आलमगीरपुर में एक कपड़े की दुकान से लगभग 5 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


दीपावली से पहले हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोहरा आलमगीरपुर में एक कपड़े की दुकान से लगभग 5 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की, जहां दुकान और उसके पास के एक अन्य स्थान से भारी मात्रा में अनार, सुतली बम और माचिस बम बरामद हुए।

इस मामले में गांव के निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास पटाखे बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पटाखों के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण अभियान का हिस्सा है।

 

 

Voice Of News24