सिद्धार्थनगर : पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई, विकास कार्यों को किया गया याद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री और ‘विकास पुरुष’ स्वर्गीय दिनेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री और ‘विकास पुरुष’ स्वर्गीय दिनेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। चिल्हियां स्थित दिनेश नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विकास पुरुष के रूप में याद किए गए दिनेश सिंह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दिनेश सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में जनता के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ में विकास की गंगा दिनेश सिंह ने ही बहाई थी, जिन्होंने अपने मंत्री कार्यकाल में सड़कें, पुल बनवाए और गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई। उन्होंने कहा कि इसी कारण जनता ने उन्हें ‘विकास पुरुष’ का नाम दिया।

पुत्र ने संभाली पिता की विरासत

स्वर्गीय दिनेश सिंह के पुत्र और पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता एक जुझारू और संघर्षशील व्यक्ति थे, जिनका जनता से गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि दिनेश सिंह ने क्षेत्र में विकास की जो अमिट छाप छोड़ी है, उसे जनता कभी नहीं भूल पाएगी।

दिनेश सिंह के छोटे पुत्र डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने पिता की स्मृति में ‘दिनेश मेमोरियल हॉस्पिटल’ की स्थापना की है, जहाँ गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि उनके पिता गरीबों की सेवा को राजनीति से बड़ा धर्म मानते थे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालजी यादव और विधानसभा अध्यक्ष हरि नरायन यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *