सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ में RSS का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवक हुए शामिल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बे में मंगलवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन हजारों स्वयंसेवकों की पूर्ण गणवेश में भागीदारी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बे में मंगलवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन हजारों स्वयंसेवकों की पूर्ण गणवेश में भागीदारी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष की प्रथम बेला के स्वागत में किया गया था।

श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से शुरू हुए इस संचलन से पूर्व, विभाग प्रचारक राजीव नयन ने बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन मंत्र’ देते हुए हिंदू समाज के संगठन, राष्ट्र जागरण, समरसता और स्वदेशी के उपयोग पर जोर दिया।

पथ संचलन निर्धारित मार्ग से निकला, जिसकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी। पूरे मार्ग में महिलाओं और बच्चों ने घरों की छतों और दरवाजों पर रंगोली बनाकर तथा फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया।

 

Voice Of News 24