बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। आज, कोतवाली उतरौला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत, कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने एक मुखबिर की सूचना पर आर्यनगर मोहल्ला, उतरौला निवासी रमेश कुमार गुप्ता (पुत्र रामशंकर गुप्ता) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7 गत्तों में भरा अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास पटाखों को बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। रमेश कुमार गुप्ता के खिलाफ थाना कोतवाली उतरौला में विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0 166/2025) दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार, अनिल यादव, रणविजय और महिला उप निरीक्षक शालिनी सिंह सहित कई कांस्टेबल शामिल थे।

 

Voice Of News 24