सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री पर फैसला सुरक्षित रखा, दीवाली पर इस्तेमाल की मिल सकती है अनुमति

ब्यूरो रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संकेत दिया कि अगर सभी नियमों और शर्तों का कड़ाई से पालन किया जाता है, तो इस बार दीवाली के मौके पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति दी जा सकती है।

यह फैसला पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील तरीके से दिवाली मनाने की राह खोल सकता है। कोर्ट द्वारा शर्तें तय किए जाने के बाद ही पटाखों की बिक्री की अनुमति मिलेगी।फिलहाल कोर्ट का अंतिम आदेश आना बाकी है।

 

Voice Of News 24