महराजगंज में 32 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील की,परिवार परेशान

महराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखिमा निवासी संजय शर्मा की पुत्री नेहा शर्मा बीते 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) की सुबह से लापता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखिमा निवासी संजय शर्मा की पुत्री नेहा शर्मा बीते 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) की सुबह से लापता है। सुबह करीब 10 बजे नेहा बिना किसी को बताए परतावल चौक की ओर निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

कई दिनों की तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने से परिवारजन बेहद परेशान हैं और उन्होंने लोगों से मदद की अपील की है।

 

लापता नेहा का हुलिया

लंबाई: करीब 5 फीट 4 इंच।

रंग: गेहुँआ।

चेहरा: चौड़ा।

पहनावा: लापता होने के दिन नेहा ने नीले रंग का समीज़ और नीली लैगी पहन रखी थी।

परिवार लगातार नेहा की खोजबीन में जुटा हुआ है। यदि किसी भी व्यक्ति को नेहा शर्मा के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

संपर्क सूत्र

बिन्दु देवी पत्नी संजय शर्मा:  8604728036

उप निरीक्षक शुभम कुमार चौबे:  7992441298

थाना प्रभारी श्यामदेउरवा, अभिषेक कुमार सिंह:  9454403909

 

Voice Of News 24