फ़ोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2025: सावित्री जिंदल बनीं भारत की सबसे अमीर महिला, संपत्ति ₹3.3 लाख करोड़

ब्यूरो रिपोर्ट

फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा हाल ही में जारी रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, हरियाणा की हिसार से विधायक और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा हाल ही में जारी रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, हरियाणा की हिसार से विधायक और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है।

उनकी कुल संपत्ति 39.6 बिलियन डॉलर (करीब ₹3.3 लाख करोड़) आंकी गई है, जिसके साथ ही वह मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बाद भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं। वैश्विक स्तर पर वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 48वें स्थान पर हैं।

छह महीने में संपत्ति में बड़ी बढ़ोतरी

सावित्री जिंदल की संपत्ति में मात्र छह महीने के भीतर 4.1 बिलियन डॉलर की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल 2025 में उनकी संपत्ति $35.5 बिलियन थी, जो अब बढ़कर $39.6 बिलियन हो गई है। यह वृद्धि ऐसे समय में आई है जब भारत के टॉप 100 अमीरों की कुल नेटवर्थ में 9% की गिरावट दर्ज की गई है।

जिंदल समूह का नेतृत्व

सावित्री जिंदल, जिंदल समूह के संस्थापक दिवंगत ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने समूह का नेतृत्व संभाला। वर्तमान में यह विशाल व्यापार साम्राज्य उनके चार बेटों के बीच विभाजित है। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।

जिंदल समूह की इस्पात, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है।

सज्जन जिंदल (मुंबई) JSW Steel, JSW Cement और JSW Paints का नेतृत्व करते हैं।

नवीन जिंदल (दिल्ली) जिंदल स्टील एंड पावर (JSP) का संचालन कर रहे हैं।

सावित्री जिंदल की यह उपलब्धि पारिवारिक व्यवसायों में महिलाओं की निर्णायक भूमिका और आर्थिक अस्थिरता के बावजूद जिंदल समूह की निरंतर प्रगति को दर्शाती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.