हापुड़ में दिल दहला देने वाला हादसा: करवा चौथ की खरीदारी जा रही महिला की ट्रक की टक्कर से मौत

हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में करवा चौथ से ठीक पहले बुधवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में करवा चौथ से ठीक पहले बुधवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गुलावठी मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनुराधा (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

खुशियों का सफर मातम में बदला

कपूरपुर थाना क्षेत्र के भटियाना गाँव की अनुराधा अपने पति हरिओम के साथ बाइक से करवा चौथ की खरीदारी करने गुलावठी बाजार जा रही थीं। मध्य गंग नहर पुल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क पर मौजूद गड्ढे से बचने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित हो गया और बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुराधा दूर जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पति हरिओम की हालत नाजुक

हादसे में पति हरिओम भी बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अनुराधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि हरिओम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।

खराब सड़क बनी हादसे की वजह
इस दर्दनाक हादसे के लिए गुस्साए ग्रामीणों ने धौलाना-गुलावठी मार्ग की खराब हालत और प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि सड़क पर लंबे समय से गड्ढे हैं, जिनकी शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का तुरंत पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

 

Voice Of  News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.