‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज: धोनी ने मदुरै में किया विशाल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर सुर्खियों में हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को धोनी ने तमिलनाडु के मदुरै शहर में वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया, जहाँ उनके आगमन और नए लुक ने फैंस में जबरदस्त दीवानगी पैदा कर दी।

300 करोड़ की लागत से बना तमिलनाडु का दूसरा बड़ा स्टेडियम

धोनी इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। वेलाम्मल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से तैयार किया गया यह शानदार स्टेडियम दक्षिण भारत में क्रिकेट का एक नया केंद्र बनने की क्षमता रखता है।यह स्टेडियम 12.5 एकड़ जमीन पर फैला है।

इसे करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

इसकी वर्तमान दर्शक क्षमता 7,300 है, जिसे भविष्य में 20,000 तक बढ़ाने की योजना है।

मदुरै में पहली बार, फैंस की जबरदस्त दीवानगी

 

धोनी पहली बार मदुरै के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके पहुँचते ही माहौल पूरी तरह से क्रिकेट के जोश में बदल गया। धोनी मुंबई से प्राइवेट चार्टर प्लेन से मदुरै पहुँचे और वहाँ से अपनी ‘जर्सी नंबर 7’ वाली सफेद कार से स्टेडियम तक गए।

एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक हजारों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे, जिससे सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पड़े।

जींस-टीशर्ट में ‘कूल’ लुक

उद्घाटन के दौरान धोनी का अंदाज एकदम ‘कूल’ रहा। उन्होंने जींस और ग्रे टीशर्ट पहन रखी थी। जैसे ही ‘कैप्टन कूल’ ने बल्ला थामा और दर्शकों की ओर हाथ हिलाया, स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस खुशी से झूम उठे और जमकर शोर मचाया। उनका यह स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.