महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल से सिसवा मार्ग पर लालपुर ग्राम सभा से आगे सड़क के बीच बना एक बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए मौत का जाल बन गया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल से सिसवा मार्ग पर लालपुर ग्राम सभा से आगे सड़क के बीच बना एक बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए मौत का जाल बन गया है।स्थानीय निवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इस गड्ढे के कारण पिछले दो महीनों के अंदर 8 से 10 बार बड़े हादसे हो चुके हैं। उनका दावा है कि इन दुर्घटनाओं में 5 से 6 लोगों को गंभीर चोटें भी आई चुकी है।
इस जानलेवा गड्ढे की वजह से न केवल राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि लगातार हो रही मौतों ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि इतने गंभीर और जानलेवा हादसों के बावजूद, कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रहा है और सड़क की मरम्मत के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय जनता ने प्रशासन से अपील की है कि किसी और बड़ी दुर्घटना से पहले, इस गड्ढे को तुरंत भरकर सड़क को आवागमन के लिए सुरक्षित बनाया जाए।
#फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुल का लेंटर ढालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। pic.twitter.com/pfwmtkxNeg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2025























