संतकबीरनगर
संतकबीरनगर जनपद के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो गाँव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

संतकबीरनगर जनपद के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो गाँव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के सोशल मीडिया पर रील बनाने की आदत से तंग आकर संदीप कुमार गौड़ (28) नामक युवक ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
रील बनाने को लेकर होता था विवाद
मृतक के भाई रंजीत ने बताया कि संदीप गाँव के एक कारोबारी के यहाँ काम करता था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कारोबारी का ड्राइवर राहुल उसे बुलाने आया। जब राहुल कमरे में गया, तो उसने संदीप को फंदे से लटका देखा और शोर मचाया। परिवार और आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी।
पुलिस की पूछताछ में रंजीत ने खुलासा किया कि उसकी भाभी पिंकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। पति-पत्नी में इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था, जिसके कारण संदीप ने यह कदम उठाया।
कोतवाली खलीलाबाद के कोतवाल पंकज कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
#फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुल का लेंटर ढालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। pic.twitter.com/pfwmtkxNeg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2025





















