अयोध्या
अयोध्या जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित पगलाभारी गाँव में आज गुरुवार शाम एक मकान में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित पगलाभारी गाँव में आज गुरुवार शाम एक मकान में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि पूरा मकान धराशायी हो गया, जिसके मलबे में दबकर परिवार के दो बच्चों सहित पाँच लोगों की मृत्यु हो गई।
प्रशासन के अनुसार, अभी भी मलबे में दो अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है, जिनकी तलाश में पुलिस और प्रशासन की टीम जेसीबी की मदद से मलबा हटाने में जुटी है।
मृतक रामकुमार के परिवार पर दूसरी बार टूटा कहर
विस्फोट में मारे गए पाँचों लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टर आशीष पाठक ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की।
यह हादसा इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि मृतक रामकुमार गुप्त के परिवार पर यह दूसरी बार कहर बनकर टूटा है।
इससे पहले, वर्ष 2024 में 13 अप्रैल को भी रामकुमार गुप्त की आटा चक्की वाले मकान में विस्फोट हुआ था, जिसमें उनकी माता शिवपती, पहली पत्नी बिंदु और एक बच्चे की मौत हो गई थी।
उस हादसे के बाद रामकुमार ने अपनी साली से शादी कर गाँव के बाहर दूसरा मकान बनवाया था, जहाँ गुरुवार शाम करीब 7 बजे यह दूसरा भीषण विस्फोट हुआ।
DM और SSP मौके पर मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दबे हुए लोगों को निकलवाने के काम का जायजा लिया।
फिलहाल, विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#अयोध्या जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित पगलाभारी गाँव में आज गुरुवार शाम एक मकान में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि पूरा मकान धराशायी हो गया, जिसके मलबे में दबकर परिवार के दो बच्चों सहित पाँच लोगों की मृत्यु हो गई। pic.twitter.com/wirtMP0NH7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2025























