निचलौल :मनु लॉ कॉलेज की छात्रा भार्गवी मणि तिवारी ने लहराया परचम, LLB में मिलेगा गोल्ड मेडल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मनु लॉ कॉलेज निचलौल की मेधावी छात्रा भार्गवी मणि तिवारी (पुत्री गोविंद तिवारी) ने शानदार सफलता हासिल करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में विधि स्नातक (LLB) के स्वर्ण पदक के लिए चयन सुनिश्चित किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मनु लॉ कॉलेज निचलौल की मेधावी छात्रा भार्गवी मणि तिवारी (पुत्री गोविंद तिवारी) ने शानदार सफलता हासिल करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में विधि स्नातक (LLB) के स्वर्ण पदक के लिए चयन सुनिश्चित किया है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी श्रेष्ठता सूची में उन्हें LLB सत्र 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यह सम्मान दिया जा रहा है। भार्गवी मणि तिवारी को 3 नवंबर 2025 को होने वाले नवें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। भार्गवी मणि के पिता गोविंद तिवारी शिक्षा मित्र हैं और माता नीलिमा तिवारी गृहणी हैं। भार्गवी मणि तिवारी का लक्ष्य न्यायिक सेवा में जाना है।

कॉलेज के निदेशक ने दी बधाई

मनु लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए बताया कि मनु लॉ कॉलेज, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में LLB एवं BA LLB में सर्वाधिक सीट रखने वाला कॉलेज है। उन्होंने बताया कि 2019 में स्थापित यह कॉलेज अपने प्रथम बैच से ही गोल्ड मेडलिस्ट देते हुए विधि शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कॉलेज का उद्देश्य विधि के सभी क्षेत्रों में नए आयाम प्राप्त करना है। डॉ. सिंह ने बताया कि यह मंडल का पहला लॉ कॉलेज है जिसने अपने छात्र-छात्राओं को सुप्रीम कोर्ट की न्यायिक कार्रवाई का अवलोकन कराया है। कॉलेज छात्रों को उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में प्रैक्टिस हेतु प्रोत्साहित करने के लिए नियमित मूट कोर्ट, संवृद्ध लाइब्रेरी और अतिथि न्यायविदों के व्यावहारिक ज्ञान हेतु व्याख्यान आयोजित करता है। प्लेसमेंट सेल भी लगातार छात्रों को विभिन्न फर्मों और कंपनियों में चयन करा रहा है।

इस गौरवपूर्ण पल पर प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर राय, उप प्राचार्य डॉ. रूद्रेश कुमार, और समस्त महाविद्यालय परिवार ने भार्गवी मणि तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.