महराजगंज:श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ,कलश यात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र के ग्राम सिकंदरा जीतपुर में आज बुधवार को श्री श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र के ग्राम सिकंदरा जीतपुर में आज बुधवार को श्री श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान महंथ मुरलीधर दास जी के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसका आगाज एक अत्यंत आकर्षक और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा सिकंदरा जीतपुर से शुरू हुई और धानी बाजार होते हुए राप्ती नदी तक पहुँची। नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरा और फिर उन्हें लेकर वापस यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया।

जल भरने के इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से आयोजक मुरलीधर दास जी महाराज, नीतेश मिश्र, दूधनाथ मिश्र उर्फ चोटी बाबा, शिवम त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, सत्यम त्रिपाठी, सूरज अग्रहरी, राजकुमार अग्रहरी, चुन्नू तिवारी, लौटू प्रजापति, सुरेन्द्र तिवारी, कन्हैया, राधेश्याम शर्मा, सच्चिदानंद त्रिपाठी, श्रीराम प्रजापति, शिवात्मा त्रिपाठी, राजन त्रिपाठी, रामदयाल त्रिपाठी और सन्तोष अग्रहरी सहित तमाम भक्तगण मौजूद

 

Voice Of News 24