महराजगंज: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा,युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से घायल

मृतक की फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना भिटौली क्षेत्र के पिपरा खादर–पुरैना मार्ग पर मौन के पास आज बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना भिटौली क्षेत्र के पिपरा खादर–पुरैना मार्ग पर मौन के पास आज बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान जगदीशपुर, भिटौली निवासी अकिर (पुत्र झिनक) के रूप में हुई है। उसका चचेरा भाई गोलू (पुत्र मोनसरीम) गंभीर रूप से घायल है।

दुर्घटना और चालक को पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, अकिर और गोलू बाइक से परतावल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे अपने गांव से परतावल की तरफ मुड़े, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अकिर की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ी विशुनपुर गांव के पास उसे पकड़ लिया और वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस कार्रवाई और परिजनों का हाल

सूचना मिलते ही भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक अकिर की चार माह पहले ही शादी हुई थी और वह पाँच दिन पहले ही रोज़गार के सिलसिले में बाहर से घर लौटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

ग्रामीणों ने की सड़क सुधार की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मौन से लेकर पकड़ी विशुनपुर तक सड़क के दोनों ओर घना झाड़-झंखाड़ और नरकट का जंगल फैला है, जिसके कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते और आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से झाड़-झंखाड़ हटवाने और सड़क चौड़ी कराने की मांग की है ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.