ब्यूरो रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद में मंगलवार शाम एक यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर जाने से भीषण हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद में मंगलवार शाम एक यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर जाने से भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।
हादसा बरठीं के पास भलू में शाम करीब 6:25 बजे हुआ। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। अचानक भलू के पास पूरा पहाड़ बस के ऊपर गिर गया, जिससे बस 8 से 10 फीट मलबे में दब गई और केवल उसका छत ही नजर आ रहा था। बताया गया है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल प्रशासन को जानकारी दी गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। अब तक मलबे से एक बच्चे सहित तीन अन्य लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन मलबे में दबे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का करेंगे उद्घाटन, “इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म” थीम पर होगा एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंटhttps://t.co/iIXiytGTWn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2025





















