महराजगंज :निचलौल में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर आज मंगलवार को निचलौल के वार्ड नंबर 7, कोट मोहल्ला स्थित राम जानकी मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर आज मंगलवार को निचलौल के वार्ड नंबर 7, कोट मोहल्ला स्थित राम जानकी मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना से हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और माता सीता की विधि-विधान से पूजा की और नगरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूरे मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और राम भजन की गूँज से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन आदर्शों और उपदेशों को याद किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी, वार्डवासी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के दिखाए रास्ते पर चलने और समाज में सद्भाव, प्रेम और ज्ञान का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.