महराजगंज:नौतनवा में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंडी समिति के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर नौतनवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और शव को आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

शिनाख्त का प्रयास जारी

खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के लिए सभी संभावित प्रयास किए जा रहे हैं।

नौतनवा थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.