Voice Of News 24 खबर का असर:ड्यूटी टाइम से पहले अस्पताल छोड़ने वाले डॉक्टर और फार्मासिस्ट पर कार्रवाई, रोका गया एक दिन का वेतन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी के समय से पहले ही अस्पताल छोड़ने वाले डॉक्टर और फार्मासिस्ट पर कड़ी कार्रवाई की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी के समय से पहले ही अस्पताल छोड़ने वाले डॉक्टर और फार्मासिस्ट पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इस लापरवाही के सामने आने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है।

खाली कुर्सी देख मायूस लौटे मरीज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। इसके बावजूद, सोमवार को डॉक्टर और फार्मासिस्ट दोपहर 3 बजे ही अस्पताल से चले गए। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को जब ओपीडी की कुर्सियाँ खाली मिलीं, तो वे मायूस होकर वापस लौट गए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि यहां स्टाफ का समय से पहले चले जाना आम बात हो चुकी है। नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने के कारण गरीब मरीजों को मजबूरी में निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।

वेतन रोका गया, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

इस घोर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए, सीएचसी परतावल के अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि संबंधित डॉक्टर और फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।

उन्हें तीन दिनों के भीतर इस लापरवाही पर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य केंद्र में अब सेवाएं नियमित होंगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल पाएगा।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.