महराजगंज :पीजी कॉलेज की शशि त्रिपाठी को हिंदी में गोल्ड मेडल, दीक्षांत समारोह में होंगी सम्मानित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज की छात्रा शशि त्रिपाठी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज की छात्रा शशि त्रिपाठी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सत्र 2025-26 में एम.ए. हिंदी अंतिम वर्ष की छात्रा शशि ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध 300 महाविद्यालयों में सर्वाधिक अंक (1427/1900) प्राप्त कर गोल्ड मेडल की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

सिसवनिया निवासी दिलीप नारायण तिवारी की पुत्री शशि को विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

कॉलेज प्रबंधन ने दी बधाई

शशि त्रिपाठी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने हाई स्कूल से लेकर एम.ए. तक सभी परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। स्नातकोत्तर हिंदी में पूरे विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक लाने पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. विजय आनंद मिश्रा और डॉ. विपिन यादव सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.