मुजफ्फरनगर: कार-ट्रक की भीषण टक्कर, 2 की मौत, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के रामराज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवल गांव के पास बिजनौर मार्ग पर एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर जनपद के रामराज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवल गांव के पास बिजनौर मार्ग पर एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसा मोंटी होटल के पास हुआ। कार दिल्ली जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे लक्ष्य (28) और उनकी साली प्रियंका (25) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रियंका बिजनौर की निवासी थीं और दिल्ली में नौकरी करती थीं।

नींद की झपकी से हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, कार चालक लक्ष्य को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। कार में लक्ष्य के साथ उनके भाई मयंक और मयंक की पत्नी रिया भी सवार थे। मयंक और रिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24