थार से स्टंट करते हुए तमंचा लहराना पड़ा महंगा! हापुड़ पुलिस ने ‘चीकू’ त्यागी को किया गिरफ्तार, थार गाड़ी सीज

हापुड़

हापुड़ जनपद के पुलिस ने सोशल मीडिया पर थार गाड़ी से स्टंट करते हुए अवैध तमंचा लहराने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पुलिस ने सोशल मीडिया पर थार गाड़ी से स्टंट करते हुए अवैध तमंचा लहराने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई मेरठ परिक्षेत्र के ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान के तहत की गई।

वायरल वीडियो से हुई पहचान
दरअसल, 4 अक्टूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा था और हाथ में तमंचा लहरा रहा था, जो कि कानूनन अपराध है।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए, थाना हापुड़ नगर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली।

अवैध तमंचा और थार गाड़ी बरामद
पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान आदित्य त्यागी उर्फ चीकू (पुत्र कपिल त्यागी, निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना हापुड़ नगर) के रूप में की।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे, प्रीत विहार रोड के पास दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के समय, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद कीं:

एक अवैध तमंचा (315 बोर)

एक जिंदा कारतूस

घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी (जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है)

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.