सिद्धार्थनगर: ताल मखाना की खेती से आय बढ़ाने की नई पहल, किसानों का दल दरभंगा रवाना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के किसानों के लिए आय बढ़ाने की नई पहल के तहत, जिलाधिकारी ने किसानों के एक दल को ताल मखाना (फॉक्स नट) उत्पादन का प्रशिक्षण लेने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के किसानों के लिए आय बढ़ाने की नई पहल के तहत, जिलाधिकारी ने किसानों के एक दल को ताल मखाना (फॉक्स नट) उत्पादन का प्रशिक्षण लेने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रशिक्षण मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा (बिहार) में होगा।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के किसानों को मिलेगा लाभ

सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर से DM ने बस को रवाना किया। यह आयोजन उप कृषि निदेशक, सिद्धार्थनगर द्वारा ‘सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन योजना’ के तहत किया गया है। इसमें जिले के समस्त ब्लॉक के किसान शामिल हैं। सहयोगी संस्था गौतम बुद्ध जागृति समिति ने इसमें विशेष योगदान दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि उनका क्षेत्र बाढ़ग्रस्त है, इसलिए मखाना की खेती किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रशिक्षण पूरा होने पर किसानों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा और उनके रोजगार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, गौतम बुद्ध जागृति समिति के अध्यक्ष श्रीधर पांडे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.