महराजगंज: खेत देखने गए व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम

मृतक राम मिलन यादव का फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव में रविवार को खेत देखने गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव में रविवार को खेत देखने गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।

देर रात नहर किनारे मिला शव

जानकारी के अनुसार, परसा बुजुर्ग निवासी राममिलन यादव (पुत्र बेचन) रविवार दोपहर साइकिल से खेत देखने गए थे। उसी दौरान उनका पूरा परिवार तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए गया हुआ था। शाम को जब परिवार मंदिर से लौटा तो राममिलन घर पर नहीं मिले। ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

रात करीब आठ बजे राहगीरों ने नहर के किनारे एक साइकिल गिरी देखी। पास ही कुछ दूरी पर राममिलन यादव मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मृत्यु की पुष्टि हुई।

सांस की बीमारी से मौत की आशंका

परिजनों ने बताया कि राममिलन यादव को पहले से सांस की बीमारी थी, संभवतः इसी कारण उनकी मौत हुई होगी।

राममिलन के परिवार में उनकी पत्नी जानकी देवी, दो विवाहित बेटियां (मेनका और निर्मला) और एक बेटा प्रद्युम्न यादव है, जो रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में रहता है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अब अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.