रायबरेली: ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर से चर्चाएं तेज़, पुलिस अलर्ट

रायबरेली

रायबरेली: जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र में “आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टरों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं गर्म हैं। आपको बताते चले की ये पोस्टर मुस्लिम बहुल इलाकों में जगह-जगह लगाए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


रायबरेली: जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र में “आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टरों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं गर्म हैं। आपको बताते चले की ये पोस्टर मुस्लिम बहुल इलाकों में जगह-जगह लगाए गए हैं।

पोस्टर लगाने का स्थान

ये होर्डिंग और पोस्टर मुख्य रूप से सरेनी थाना क्षेत्र के बरवलिया और गजपति खेड़ा की हर गली-मोहल्ले में चस्पा किए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर गर्माया माहौल

चूंकि देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी इस तरह के बैनरों को लेकर विवाद और पुलिस कार्रवाई देखने को मिली है (जैसे कि हाल ही में मुजफ्फरनगर में ‘आई लव महादेव’ के जवाब में ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर लगाए गए थे), इसलिए रायबरेली में इन पोस्टरों के लगने से प्रशासन अलर्ट हो गया है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन अब इन पोस्टरों के लगाने वालों की पहचान करने और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रहे हैं।

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.