महराजगंज:चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पीटा,पुलिस ने हिरासत में लिया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामनगर में आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामनगर में आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहाँ ग्रामीणों ने चोरी के इरादे से घूम रहे दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि ये दोनों युवक गांव में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। शक होने पर जब लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो वे भागने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ा गया। मौके पर पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न देने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी धुनाई कर दी।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले आई।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है, और सटीक जानकारी मिलने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.