महराजगंज:मिशन शक्ति, श्यामदेउरवा पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत आज शुक्रवार को थाना श्यामदेउरवा पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत धनहा नायक में एक विशेष चौपाल का आयोजन किया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला उत्पीड़न हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस ने महिलाओं को किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक सारिका सिंह, चंद्रकेश यादव, और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने महिलाओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.