महराजगंज:सड़क दुर्घटना में मृतक किसान की पत्नी को स्थायी लोक अदालत ने दिलाई न्याय

महराजगंज

स्थायी लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज में आज शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मामले का निस्तारण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

स्थायी लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज में आज शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मामले का निस्तारण किया गया। वाद संख्या-71/2021, गिरिजा बनाम नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी में आवेदिका गिरिजा पत्नी स्व. जितेंद्र, निवासी हेमछपर, थाना पनियरा, तहसील सदर, महराजगंज ने अपने पति की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद मुआवजे की मांग की थी। यह मामला मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित योजना के अंतर्गत विचाराधीन था।

अध्यक्ष राकेश मालवीय, सदस्या गुंजा राय और प्रियंका तिवारी की मौजूदगी में, याची की ओर से अधिवक्ता सुरेश कुमार मांझी ने पैरवी की। सुनवाई के बाद नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी द्वारा आवेदिका गिरिजा देवी के पक्ष में पाँच लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। अदालत ने आदेश पारित कर मामले का निस्तारण किया। यह निर्णय न केवल आवेदिका के लिए राहत का कारण बना, बल्कि किसानों और आम नागरिकों के लिए यह संदेश भी है कि स्थायी लोक अदालत आमजन की समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु संकल्पित है। सड़क दुर्घटनाओं और बीमा दावों से जुड़े मामलों के निस्तारण में यह कदम न्यायिक प्रक्रिया की उपयोगिता और जनहित को मजबूत करता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.