महराजगंज
महराजगंज जनपद में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आज त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और घाट परिसर में साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार बताते चले की त्रिमुहानी घाट, जिसे विसर्जन के लिए चिन्हित किया गया है, वहाँ अधिकारियों ने संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न होना चाहिए।
मिग-21 की आखिरी उड़ान: 62 साल बाद एक ‘योद्धा’ ने भरी अंतिम विदाई https://t.co/RJYbacX7b6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2025





















