महराजगंज:ड्रोन की अफवाह में फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज के सिंदुरिया थाना पुलिस ने ड्रोन की अफवाह के बीच फायरिंग कर ग्रामीणों को घायल करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के सिंदुरिया थाना पुलिस ने ड्रोन की अफवाह के बीच फायरिंग कर ग्रामीणों को घायल करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला पुरुषोत्तमपुर निवासी बृजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गौतम सिंह (42) के रूप में हुई है। उसे मेहदावल बाईपास, जनपद संतकबीर नगर से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना 25 सितंबर की रात की है। गांव में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलने के बाद कई ग्रामीण सुदामा के घर के सामने जमा हुए थे। इसी दौरान, आरोपी बृजेंद्र बहादुर सिंह ने भीड़ के बीच से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में ज्योति (14), प्रतिमा (16), गीता (14) और नर्वदा (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया था।

वादी पितांबर प्रजापति की तहरीर पर सिंदुरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल किया गया एक तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.