मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर:जनपद में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनरों को लेकर चल रहे विवाद के बीच, मुजफ्फरनगर में अब एक नया मामला सामने आया है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने शहर के कई मुख्य चौराहों पर ‘आई लव महादेव’ के होर्डिंग लगाए हैं,री जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर: जनपद में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनरों को लेकर चल रहे विवाद के बीच, मुजफ्फरनगर में अब एक नया मामला सामने आया है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने शहर के कई मुख्य चौराहों पर ‘आई लव महादेव’ के होर्डिंग लगाए हैं, जिसे ‘आई लव मोहम्मद’ बैनरों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
इन पोस्टरों के लगने से जिले में एक नया विवाद खड़ा हो गया है और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मुख्य चौराहों पर लगाए गए होर्डिंग
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा ये होर्डिंग शहर के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे शिव चौक, महावीर चौक और रोडवेज बस स्टैंड सहित आधा दर्जन से अधिक जगहों पर लगाए गए हैं। इन बैनरों में स्पष्ट रूप से ‘आई लव मोहम्मद’ के स्थान पर ‘आई लव महादेव’ लिखा गया है।
संगठन का दावा: ‘शिव ही सर्वोपरि’
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने इस पहल की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम ‘आई लव मोहम्मद’ बैनरों के जवाब में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन द्वारा पूरे देश में ‘आई लव महादेव’ के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, क्योंकि शिव ही सर्वोपरि हैं और इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
अरोड़ा ने यह भी बताया कि उन्हें जिले में कुल 20 होर्डिंग लगाने थे, लेकिन प्रशासन के लगातार संपर्क करने और इन्हें न लगाने के आग्रह के कारण अभी केवल पांच ही लग पाए हैं।
प्रशासन हुआ अलर्ट
विशेष रूप से शुक्रवार के दिन इन होर्डिंग के लगने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस तरह के पोस्टर एक नया विवाद खड़ा कर सकते हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस, विवादित ‘आई लव मोहम्मद’ बैनरों की तरह, इन ‘आई लव महादेव’ होर्डिंग को भी हटाती है या नहीं।
प्रयागराज: रेलवे की करोड़ों की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, PDA अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप; SDM ने रुकवाया निर्माण#Prayagraj #LandEncroachmenthttps://t.co/Mz5xeQXIeB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2025





















