महराजगंज:गोलीकांड के घायलों से मिले जिलाधिकारी, एसडीएम सदर को दिए कार्रवाई के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के टोला पुरुषोत्तमपुर में गुरुवार रात गोली चलने की घटना में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा आज सिटी सेंटर अस्पताल पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के टोला पुरुषोत्तमपुर में गुरुवार रात गोली चलने की घटना में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा आज सिटी सेंटर अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी ने घायलों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चोरी और ड्रोन की अफवाह के बीच चली गोली

जानकारी के अनुसार बताते चले किन यह घटना गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे हुई। घायलों ने जिलाधिकारी को बताया कि गाँव में रात के समय चोरी और ड्रोन उड़ने की अफवाह फैली हुई थी, जिसके कारण गाँव के कई लोग एक जगह इकट्ठा थे। इसी दौरान, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चला दी गई। गोली के छर्रे लगने से नवर्दा (50 वर्ष), गीता (14 वर्ष), और प्रतिमा (17 वर्ष) घायल हो गईं।

जिलाधिकारी ने सिटी सेंटर अस्पताल पहुंचकर घायल नवर्दा और गीता का हालचाल लिया और उनके इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित इलाज चल रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रतिमा को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घायलों और उनके परिजनों को आश्वासन दिया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध उचित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तत्काल एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सिटी सेंटर अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना और डॉ. प्रमोद पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.