प्रयागराज
प्रयागराज:जनपद के संगम नगरी प्रयागराज में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब रेलवे की सरकारी जमीन को भी नहीं छोड़ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रयागराज:जनपद के संगम नगरी प्रयागराज में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब रेलवे की सरकारी जमीन को भी नहीं छोड़ रहे हैं। शिवकुटी इलाके के महावीर पुरी नामक स्थान पर रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था।
इस अवैध कब्जे में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
SDM सदर ने रुकवाया अवैध निर्माण
मामले की जानकारी मिलते ही SDM सदर ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा और अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया।
बताया जा रहा है कि शिवकुटी के महावीर पुरी इलाके में रेलवे की यह जमीन काफी समय से खाली पड़ी थी, जिस पर भू-माफिया अवैध प्लाटिंग कर कॉलोनी काट रहे थे और निर्माण करा रहे थे।
एसडीएम सदर ने अवैध कब्जे और निर्माण पर सख्त रुख अपनाया है और इस पूरे मामले में PDA के संदिग्ध अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है। सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
प्रतापगढ़: ‘प्रसाद’ का हलवा खाने से 4 छात्राओं की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्तीhttps://t.co/g2SH1EO9rQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2025





















