नवरात्र मेला: मां पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में शारदीय नवरात्रि और आगामी राजकीय मेला को देखते हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में शारदीय नवरात्रि और आगामी राजकीय मेला को देखते हुए, आज अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बलरामपुर विशाल पाण्डेय ने थाना तुलसीपुर के अंतर्गत आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया।

कंट्रोल रूम और पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

जानकारी के अनुसार एएसपी ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से मेला कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, बैरियर और पार्किंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद, एएसपी ने मेला चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक भी की और उन्हें मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार, मेला प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.