बागपत :दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो की मौत

बागपत

बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्।

बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में एक शिक्षक और एक मजदूर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताते चले की यह हादसा सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शिक्षक विपुल और दूसरे मृतक मजदूर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुखद हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में गहरा सदमा है और गांव में शोक का माहौल है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.