महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में आज शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आय।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में आज शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब एक युवक हाई टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। यह घटना बैरिया गांव के पश्चिम स्थित सिवान में सुबह करीब 7:30 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार बताते चले की युवक साइकिल से आया और उसे किनारे खड़ा करके खंभे पर चढ़ गया। एक व्यक्ति ने यह देखकर तुरंत गांव वालों को सूचना दी। युवक खंभे पर चढ़कर बैठा है और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव ने बताया कि पुलिस युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है और उसके खंभे पर चढ़ने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक युवक के इस कदम के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अव्यवस्था से बचने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 26 सितम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/bQtNJcYFpq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2025





















