बलरामपुर:पुलिस ने एक बड़े साइबर क्राइम का किया खुलासा, यू-ट्यूब चैनल हैक कर 8 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपी बिहार से गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा करते हुए एक यू-ट्यूब चैनल को हैक कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा करते हुए एक यू-ट्यूब चैनल को हैक कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 33.5 लाख सब्सक्राइबर वाले एक लोकप्रिय चैनल को हैक कर मालिक से 8 लाख रुपये की मांग की थी और 1.60 लाख रुपये पहले ही ले चुके थे।

क्या है पूरा मामला?

साइबर क्राइम थाना बलरामपुर में विनय कुमार नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका यू-ट्यूब चैनल (जिसके लगभग 33 लाख 50 हजार सब्सक्राइबर हैं) कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है। हैकर ने विनय कुमार को फोन कर चैनल वापस करने के बदले 8 लाख रुपये की मांग की और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। अब तक, वह 1 लाख 60 हजार 500 रुपये ले भी चुका था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना प्रभारी आर.पी. यादव की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

कटिहार में हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने वादी विनय कुमार को साथ लेकर आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान, कटिहार रेलवे स्टेशन, बिहार पहुंची। विनय ने फिरौती के 8 लाख रुपये देने के बहाने आरोपी मो. साहिल रजा और मो. शब्बीर रजा को स्टेशन पर बुलाया। जैसे ही दोनों आरोपी वहां आए, पुलिस टीम ने उन्हें चतुराई से दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विनय का यू-ट्यूब चैनल (@Factuvinay) हैक कर लिया था और चैनल वापस देने के बदले 8 लाख रुपये मांग रहे थे। उन्होंने धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं मिले तो वे चैनल बेच देंगे। आरोपियों ने बताया कि चैनल से हर महीने 3 से 4 लाख रुपये की कमाई होती थी, लेकिन वे उसे चला नहीं पा रहे थे।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक एंड्रॉइड फोन और एक आईफोन एप्पल 13 बरामद किया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बलरामपुर लाया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.