संत कबीरनगर: अयोध्या से गोरखपुर रोडवेज बस में यात्री पर हथोड़े से हमला, चार यात्री गंभीर रूप से घायल

संत कबीरनगर

संत कबीरनगर जनपद के अयोध्या से गोरखपुर जा रही एक रोडवेज बस में उस वक्त हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

संत कबीरनगर जनपद के अयोध्या से गोरखपुर जा रही एक रोडवेज बस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रामू प्रसाद नाम के एक यात्री ने अचानक हथोड़े से दूसरे यात्रियों पर हमला कर दिया. इस हमले में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमलावर को यात्रियों ने पकड़ा

घटना के बाद, बस में सवार अन्य यात्रियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी रामू प्रसाद को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांध दिया. बस को तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी रामू प्रसाद अर्ध विक्षिप्त (मानसिक रूप से कमजोर) लग रहा है, हालांकि हमले का असली कारण अभी तक पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.