महराजगंज:पनियरा में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवक दीपक वर्मा का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला।

कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद

जानकारी के अनुसार बताते चले की आज मंगलवार की सुबह जब दीपक के पिता सोनू वर्मा उसे जगाने गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झाँक कर देखा. अंदर का मंजर देखकर वह चौंक गए, दीपक का शव फंदे से लटका हुआ था. तुरंत दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पनियरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पनियरा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.