
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के गंगटा गांव में खेत में हुई एक वृद्ध की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के गंगटा गांव में खेत में हुई एक वृद्ध की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद और दूसरी शादी की आशंका के चलते बेटी और दामाद ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया।
19-20 सितंबर की रात को, खेसरहा के ग्राम गंगटा में शिवपूजन लोधी (निवासी कोटिया पाण्डेय) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फोरेंसिक व सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए. मृतक की बेटी कविता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
बेटी और दामाद ने कबूला जुर्म
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर गठित टीम ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक की बेटी कविता और उसके पति मनोज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि शिवपूजन अपनी संपत्ति उन्हें नहीं देना चाहते थे और दूसरी शादी करने की फिराक में थे। इसी बात को लेकर 19 सितंबर की रात को वे अपने पिता से बात करने गए थे, जहाँ बहस के बाद उन्होंने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया जूता और पत्थर भी बरामद कर लिया है।
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रिहाई में एक नया मोड़ आ गया है. कोर्ट का जुर्माना जमा न होने के कारण उनकी रिहाई अभी रुक गई है। उन्हें सीतापुर जेल से बाहर आने के लिए पहले कोर्ट में बॉन्ड जमा कराना होगा. pic.twitter.com/uBYMir00KV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2025







