संतकबीर नगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

संतकबीर नगर

संतकबीर नगर जनपद के के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बोर व्यास गांव में एक 22 वर्षीय युवक धर्मराज साहनी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

संतकबीर नगर जनपद के के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बोर व्यास गांव में एक 22 वर्षीय युवक धर्मराज साहनी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

प्रताड़ना का आरोप

परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के चार लोगों पर धर्मराज को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एक पुराने मामले को लेकर ये लोग धर्मराज को लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विनोद पांडेय, प्रमोद पांडेय, विवेक मिश्रा और रामपाल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.