बहराइच: जंगल से निकला तेंदुआ, किसान के घर में घुसते CCTV में कैद

बहराइच

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में आ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में आ गया. यह घटना निशानगाड़ा रेंज के मटेही गांव की है, जहाँ एक तेंदुआ किसान के घर में घुसते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।

कुत्तों के भौंकने से हुआ खुलासा

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना तब सामने आई जब रात में कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण चौकन्ने हो गए। बाद में जब किसान ने अपने घर का सीसीटीवी फुटेज देखा, तो उसमें एक तेंदुआ घर में घुसते हुए नजर आया. किसान ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Voice Of News 24