मेरठ:सांसद हेमामालिनी ने किया मेरठ में ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन

मेरठ

मथुरा से सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी आज सोमवार को मेरठ जनपद पहुंचीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मथुरा से सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी आज सोमवार को मेरठ जनपद पहुंचीं, जहाँ उन्होंने सेंट्रल मार्केट में जैना ज्वैलर्स के एक नए ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन किया।

‘ड्रीमगर्ल’ को देखने उमड़ी भीड़

जानकारी के अनुसार हेमामालिनी को देखने के लिए सेंट्रल मार्केट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोरूम पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा। अभिनेत्री ने हाथ हिलाकर और “हैलो मेरठ” कहकर लोगों का अभिवादन किया इस दौरान उन्होंने अपने कुछ फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

मेरठ पहुँचकर हेमामालिनी ने सबसे पहले कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की, जिसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुँचीं .

 

Voice Of News 24