देवरिया में भाभी की हैवानियत: देवर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

देवरिया

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक भाभी और उसके भतीजे ने मिलकर अपने देवर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक भाभी और उसके भतीजे ने मिलकर अपने देवर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना बरियारपुर क्षेत्र के गौर कोठी बाबू टोला की है।

ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने भेजा अस्पताल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाभी और भतीजा मिलकर युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं. इस दौरान युवक मदद के लिए चिल्लाता रहा। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद, कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को भाभी के चंगुल से बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

 

 

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.