महराजगंज
शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए, एसपी सोमेंद्र मीना ने सोमवार को लेहरा स्थित दुर्गा मंदिर का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए, एसपी सोमेंद्र मीना ने सोमवार को लेहरा स्थित दुर्गा मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर में माता दुर्गा का पूजन-अर्चन किया और प्रसाद ग्रहण किया।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
एसपी ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए. सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा.
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और मंदिर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संभावित समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें समय रहते दूर करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
#BREAKING #breakingnews #lateatnews#news #vooiceofnews24 pic.twitter.com/bxRATxILNS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2025





















