महराजगंज:पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में पीएनसी के दो चालकों में खूनी संघर्ष,एक चालक की मौत,दूसरा चालक मौके से फरार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा में स्थित पीएनसी कंपनी में काम करने वाले दो डंपर चालकों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा में स्थित पीएनसी कंपनी में काम करने वाले दो डंपर चालकों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार देर शाम की है।

जानकारी के अनुसार, बताते चले की डंपर चालक अजय यादव (24), जो बांसगांव, गोरखपुर के रहने वाले थे, और उनका साथी चालक प्रेम शंकर पांडेय, जो बरहज, देवरिया का निवासी है, शाम के समय शराब भट्ठी से लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि प्रेम शंकर पांडेय ने अजय के सीने में सरिया घुसा दिया।

हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

इस हमले में गंभीर रूप से घायल अजय यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, हमला करने के बाद दूसरा चालक प्रेम शंकर पांडेय मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची. एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि मृतक के पिता रामनयन यादव की तहरीर पर प्रेम शंकर पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24