महराजगंज: खड़ी बाइक से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत, दूसरा गभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज गुरुवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज गुरुवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना कोल्हुई मार्ग पर बंजरहा गांव के पास रात करीब 8:30 बजे हुई. इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है.

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण

जानकारी के अनुसार, बंजारा सोनबरसा गाँव का निवासी सोनू अपनी तेज रफ्तार बाइक से घर जा रहा था. अचानक सामने खड़ी एक दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक के पैर में भी चोट आई है.

परिवार में मातम का माहौल

सोनू अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था और उसकी शादी हाल ही में हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया. मृतक के पिता जवाहर ने बताया कि यह खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है.

पुलिस ने शुरू की जाँच

हादसे की सूचना मिलने पर बृजमनगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) बृजमनगंज पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बृजमनगंज थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है.

 

Voice Of News 24 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *