सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-नंदौर मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-नंदौर मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. बेलौहा चौराहे से कुछ आगे पचमोहिनी पोखरा के पास लहसुन से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप चालक तेज रफ्तार में एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई. वाहन का चालक और आसपास मौजूद लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने मिलकर स्थिति को संभाला और मार्ग को फिर से चालू कराया।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की आदत की वजह से हादसे होते रहते हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर.. pic.twitter.com/KtQp3XLMMb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2025





















